एलिम्को की तकनीकी टीम द्वारा 15 दिव्यांगजनों की मोट्रेड ट्राइसाइकिल का परीक्षण कर कराया गया सुधार

Oct 23, 2024 - 21:54
Oct 23, 2024 - 21:54
 0  513
एलिम्को की तकनीकी टीम द्वारा 15 दिव्यांगजनों की मोट्रेड ट्राइसाइकिल का परीक्षण कर कराया गया सुधार

गुना (आरएनआई) गुना जिले में सी.एस.आर एवं एडिप योजनान्‍तर्गत एलिम्‍को जबलपुर के द्वारा गेल एवं एन.एफ.एल. के माध्‍यम से समय-समय पर 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्‍यांगजनो को वितरित मोट्रेड ट्रायसाईकिलों में खराबी आने के आवेदन प्राप्‍त होने पर कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार एलिम्‍को जबलपुर से तकनीकी टीम को दिनांक 23 अक्‍टूबर 2024 को जिला दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्र गुना में बुलाई गई। तकनीकी टीम द्वारा जिले के 42 दिव्‍यांगजन उपस्थित हुए। जिनकी मोट्रेड ट्रायसाईकिल का परीक्षण किया गया। उक्‍त हितग्राहियों में से 15 दिव्‍यांगजनों की मोट्रेड ट्रायसाईकिल सुधार कर आवश्‍यक सामग्री डाली जाकर सुधार किया गया। शेष 27 हितग्राहियों की मोट्रेड ट्रायसाईकिलों में सामग्री एलिम्‍को जबलपुर से मंगाई जाकर आगामी दो सप्‍ताह में सुधार किया जावेगा।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0