एचसीएल फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय ‘लर्निंग इवेंट’ का सफल आयोजन
हरदोई (आरएनआई) होटल एच.के. लॉन में गुरुवार को एचसीएल फाउंडेशन की ‘समुदाय परियोजना’ के अंतर्गत एक भव्य जिला स्तरीय लर्निंग इवेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और एचसीएल फाउंडेशन के आपसी समन्वय से संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी आजीविका के नए मार्ग प्रशस्त करना था।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम संगठन पदाधिकारियों, सामुदायिक कैडर एवं संकुल स्तरीय संघ की महिला प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मंच का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के आजीविका संवर्धन, वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा सामुदायिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाना रहा।
आयोजन के दौरान कई सफल महिला सदस्यों ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं, जिन्होंने अन्य समूहों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संबल दिया। कार्यक्रम में समूह आधारित आजीविका गतिविधियों, बैंक लिंकेज की प्रक्रिया एवं उसके लाभ, तथा स्वरोजगार के नए अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर आर.पी. सिंह (उपायुक्त स्वतः रोजगार) एवं योगेश कुमार (डिप्टी जनरल मैनेजर, एचसीएल फाउंडेशन) ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, समूह सुदृढ़ीकरण और आयवृद्धि गतिविधियों से जुड़ने की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एचसीएल फाउंडेशन की टीम के संजय शुक्ला, अमित कुमार गोंड, सजदा परवीन, हितेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, श्रेया, प्रमोद, अंबुज, पिंकी, मोहित, रोशनी एवं आशीष सहित अनेक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)