विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल के प्रयास लाए रंग, बालामऊ में सड़कों के लिए करोड़ों की सौगात

बालामऊ विधानसभा में बिछेगा सड़कों का जाल, तीन मुख्य मार्गों के जीर्णोद्धार को मिली शासन की स्वीकृति

Saturday, February 28, 2026 - 20:54
Updated: 5 months ago
0
विधायक रामपाल वर्मा और एमएलसी अशोक अग्रवाल के प्रयास लाए रंग, बालामऊ में सड़कों के लिए करोड़ों की सौगात

कछौना, हरदोई (आरएनआई) विधायक रामपाल वर्मा व सभापति अशोक अग्रवाल के प्रयास से क्षेत्र की सड़को का जीर्णोद्धार व नव निर्माण की प्रगति तेज हो गयी हैं। सड़के क्षेत्र के विकास की जीवन रेखा होती है, सड़कें अच्छी होने से आवागमन सुगम होता है। ग्रामीणों का शहरों की तरफ पलायन रुकता है। क्षेत्र के विकास को नई तस्वीर मिलती है। बालामऊ विधानसभा की मुख्य मार्ग ग्राम कोरिहाना हथौड़ा से ग्राम कमलापुर कोथावां तक दो विकास खंड को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। यह मार्ग पूरी तरह कच्चा था। जिसमे बेता नाला की पुलिया नीचे होने के कारण बरसात के समय पुलिया के ऊपर से पानी बहता हैं। जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता था। इस मार्ग के निर्माण व पुलिया का जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रजीत यादव एक दशक से शासन प्रशासन की चौखट पर दौड़ रहे थे। जनप्रतिनिधि विधायक रामपाल वर्मा व सभापति विधायक अशोक अग्रवाल ने इस प्रमुख मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिससे एक दशक से उपेक्षित मार्ग के निर्माण हेतु शासन ने धनराशि 2 करोड़ 47 लाख स्वीकृति हो गयी। इसकी दूरी 3.1 किलोमीटर है। पहले यह मार्ग पूरी तरह से कच्चा था। इस मार्ग को जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार वर्मा ने कोरिहाना से जगदीश के खेत दूरी 787 मी खड़ंजा सडक का निर्माण कराया था। यह मार्ग कोरिहाना, कमलापुर, अटवा, भदसेन, विराहिमपुर, फरेंदा होते हुये मल्हेरा तक जाता हैं, जो बेनीगंज सण्डीला मार्ग को भी जोड़ता है। इसके डामरीकरण से रास्ता बहुत सुगम हो जायेगा। विधानसभा बालामऊ में गौसगंज, हसनापुर से रसूलपुर आँट संपर्क मार्ग दोनों जनप्रतिनिधों के प्रयास से स्वीकृति हो गया। जिसकी धनराशि 1.17लाख और दूरी 1.66 किलोमीटर है। वहीं मक्का खेड़ा मार्ग से यदुराई इंटर कालेज होते दुलारपुर मार्ग के मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण हेतु 1.17लाख धनराशि स्वीकृति हो गयी। क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेंगी। अच्छी सड़के क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User