एक साथ झुके लाखों सर, मांगी गई देश की तरक्की और अमन की दुआ, सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज

Thursday, April 11, 2024 - 20:02
Updated: 3 years ago
0
एक साथ झुके लाखों सर, मांगी गई देश की तरक्की और अमन की दुआ, सकुशल संपन्न हुई ईद की नमाज

जौनपुर (आरएनआई) पूर्वांचल की सबसे बड़ी ईदगाह शाही ईदगाह मछली शहर पड़ाव पर ईद की नमाज हजरत मौलाना अल्हाज हसनैन अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में मौलाना अब्दुल जहीर खुसैमा ने अदा कराई इस दौरान अपने खुत्बा में उन्होंने कहा कि खुदा नहीं चाहता कि इंसान इंसान से लड़ाई झगड़ा करें ,सभी लोगों को मिलकर रहना चाहिए।आपस में ऐसा समन्वय बनाएं ताकि समाज में हर तरफ सुख शांति रहे, लोग एक दूसरे की मुसीबत में खड़े रहे, हर जायज काम को किया जाए नाजायज कार्य से दूर रहा जाए, झूठ,फरेब,शराब,जीनाकारी,सूदखोरी,देश और समाज के खिलाफ कार्य करना आदि से बचना ही सच्चा धर्म है तब जाकर के हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं,अच्छा समाज होगा तो देश तरक्की करेगा।इस मौके पर लाखों लोगों ने एक साथ देश में अमन सुख शांति के लिए दुआ मांगी।नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी वहीं जिला प्रशासन सहित ,नेता ,समाज सेवी भी ईदगाह के बाहर लोगों को ईद की बधाई देते नजर आए। ईदगाह कमेटी ने सकुशल ईद की नमाज संपन्न होने पर जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया ।इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद शोएब अच्छु खा ,नेयाज ताहिर शेखू,रियाजुल हक,मास्टर तुफैल अंसारी,अबूजर अंसारी,हाजी इमरान,कमालुद्दीन अंसारी,मास्टर  मेराज,मिर्जा हैदर बैग,डॉ अजहर अहसन जाफरी आदि लोग उपस्थित रहे।बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला प्रशासन से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल, पुलिस उपाधीक्षक नगर बृजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार, शहर कोतवाल मिथलेश मिश्र,चौकी प्रभारी सराय पोख्ता राजीव मल,एस आई राजेश, नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी गण सहित विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी व क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।वही शहर की शर्की कालीन बड़ी मस्जिद में नमाज़ मौलाना अबू हुरैरा ने अदा कराई इसके साथ ही खानकाह रशीदिया,मदीना मस्जिद मदरसा हंफिया,आलम मस्जिद नसीब खां मंडी,मदीना मस्जिद सब्जी मंडी,जामा मस्जिद बल्लोच टोला,ईदगाह आदमपुर,दारा शिकोह मस्जिद मियापुर,आया मस्जिद,हकीमी मस्जिद बाग ए अरब सिपाह,लाल दरवाजा,हादी रजा मस्जिद पॉलिटेक्निक चौराहा सहित बोधकरपुर मदरसे में भी ईद की नमाज अलग अलग समय पर अदा की गई वही जिले की विभिन्न तहसीलों व गांव में भी अमन चैन की दुआ के साथ नमाज़ संपन्न हुई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User