उपज पत्रकार संगठन ने मनाया स्थापना दिवस, सैकड़ों पत्रकार हुए शामिल

पत्रकार पर हुई घटना निंदनीय, दोषी के खिलाफ हो कानूनी कार्यवाही : जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल

Friday, July 26, 2024 - 12:38
0
उपज पत्रकार संगठन ने मनाया स्थापना दिवस, सैकड़ों पत्रकार हुए शामिल

वृन्दावन (आरएनआई) उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट  का स्थापना दिवस जिज्ञासा कोचिंग संस्थान में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल व जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान थे।बैठक में पत्रकार सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।साथ ही राया की घटना कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ हुई दरोगा द्वारा अभद्रता व मारपीट पर भी चर्चा हुई।

उपज जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल ने कहा कि राया में पत्रकार के साथ हुई घटना बहुत ही निंदनीय है।पत्रकार के साथ हुई घटना बर्दास्त नही की जायेगी।साथ ही जिलाधकारी को मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र दिया जायेगा।इसके अलावा दरोगा पर कार्रवाई नहीं होने तक पत्रकारों का संघर्ष जारी रहेगा।वही पत्रकारों को भी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्र हित में सकारात्मक पत्रकारिता करें।उपज पत्रकार संगठन सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून  की मांग करता है। स्थापना दिवस पर संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान, जिला संगठन मंत्री राज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर, जिला उपाध्यक्ष चेतन राघव, जिला उपाध्यक्ष धीरज पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार साहूकार शर्मा, अनुज उपमन्यु, रवि कुमार पांडे, मोइनुद्दीन, प्रिंस सोनी, गुलाब सिंह, फैजल कुरैशी, रियान कुरैशी, आशिद अली, प्रदीप कुमार आदि  मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User