उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ ही छठ महापर्व का हुआ समापन, सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

मुजफ्फरपुर : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया. मुजफ्फरपुर के प्रत्येक छठ घाटों पर लोगो में उत्साह देखने को मिला, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के कई घाटों को दुलहन की तरह सजाया गया. वही जिला प्रशासन/पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हो और शांतिपूर्ण ढंग से लोकस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न हो सकें. बता दूं की लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाए खाए के साथ शुरू होती है और ये चार दिनों तक यह पर्व चलता है. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही छठ व्रतियों के द्वारा 36घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है, और तीसरे दिन संध्या अरघ दिया जाता है वही चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महा पर्व का समापन होता है. अलग अलग राज्यों से लोग इस पर्व में घर आते है और लोक आस्था के इस महापर्व में आस्था और विश्वास के साथ अपनी भागीदारी निभाते है. बता दें की छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और विधि व्यवस्था के साथ सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा काफी सराहनीय कदम उठाया गया, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित पदाधिकारी और पुलिस शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा था ताकि विधि व्यवस्था बनी रही.

Friday, November 8, 2024 - 07:58
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User