उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया सुहागिनों ने

मकरी कुण्ड सरोवर घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं व सेल्फी लेते बच्चे सूरापुर। छठ माता की पूजा के लिए भोर से ही उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने विजेथुआ महाबीर धाम में मकरी कुण्ड सरोवर घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाएं गाजे - बाजे के साथ पहुंची। जहां उगते सूर्य की पूजा अर्चना की।इस दौरान महिलाओं व बच्चियों को सेल्फी लेते देखा गया। शुक्रवार को छठ माता की पूजा करने के लिए महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। क्षेत्र के गांवों से गाजे - बाजे के साथ पहुंची महिलाओं ने पुत्र सुख सहित परिवार कल्याण की कामना की। सुबह का अर्घ्य के साथ ही पूजा का समापन हो गया। रीना अग्रहरि,राधिका बरनवाल,मधू बरनवाल,रेशू सिंह, रंजन सिंह जूड़ापुर, बेबी अग्रहरि,नीलू गुप्ता, रीना अग्रहरि,शशी बरनवाल,माधुरी देवी, किन्नर काजल,कपाली महाराज,सानू पाठक,विजय गिरी, शीलेश बरनवाल, अमित बरनवाल आदि रहे। व्रती चीनी का शरबत पीकर व्रत तोड़ दी। पूजा के समापन के बाद व्रती अन्न या नमक ग्रहण करते हैं। इस दिन ठेकुंआ का प्रसाद लोगों के बीच बांटा गया। नहाए-खाए के साथ शुरू हुई छठ पूजा शुक्रवार को समाप्त हुई।

Saturday, November 9, 2024 - 10:31
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User