ईस्टर पर गूंजे खुशी के गीत, यीशु मसीह के पुनरुत्थान की श्रद्धा से मनाया गया पर्व
ईस्टर का पर्व ईसाई समाज के अनुयायियों के द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
मथुरा (आरएनआई) सीएमसी पास्टर इंचार्ज रेव्ह श्रीपाल ने कहा कि आज का दिन पुनरुत्थान दिवस ईस्टर संडे है। आज के दिन यीशु मसीह अपने मारे जाने के तीसरे दिन मुर्दों में से जीवित हुए। उन्होंने मृत्यु पर विजय प्राप्त करी। वह प्रेम और सत्य का संदेश बांटने आए थे। पास्टर ने देश में अमन शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करी। डान सर्विस की व्यवस्था हिमांशु एवं रितेश ने संभाली। राजमसीह एवं रजनी ने विशेष गीत प्रस्तुत किया। जैरेश,प्रिंस ने भजन मंडली के साथ सुंदर गीत संगीत के माध्यम से प्रभु की आराधना स्तुति करी। रेबेका शॉ तथा पीपी चंद ने प्रार्थना में अगुवाई करी।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव व सदभावना फाउंडेशन अध्यक्ष मनीष दयाल ने कहा कि यीशु मसीह ने हमारे पापों के लिए अपने प्राण दिए ताकि ईश्वर और मनुष्य के बीच सीधा रिश्ता बन जाए। सेंट्रल मेथॉडिस्ट चर्च मथुरा में ईस्टर तड़के सुबह डान सर्विस में लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में गीत गाते हुए भजन गाते हुए जुलूस निकाला जिसमें रेजी विलियम ने प्रभु का संदेश सुनाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरूणा,नीलम,अनिल,मौली, माइकल,राकेश मसीह,राहुल, इंदु, हैनसन,रीतेश,सोनिया,शोर, माग्रेट,बीना,रोशन,प्रशांत,आदि ने सहभागिता करी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)