ईंट भरे ट्रैक्टर के पलटने से नाबालिग की दर्दनाक मौत

Sunday, June 8, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0

गुना(आरएनआई)जिले के बजरंगगढ़ थानांतर्गत छीपोन के निकट का एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर धर्मेंद्र उर्फ कल्लू पिता रामकृष्ण ओझा निवासी रुठियाई की रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा छीपौन गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब वह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लौट रहा था। बताया गया है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतर गया और पलट गया, जिससे धर्मेंद्र उसके नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

परिजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मृतक नाबालिग होने के बावजूद उसे ईंट भट्टा और ट्रैक्टर मालिक जबरन काम पर बुलाते थे। भाई विवेक ओझा ने बताया कि परिवार द्वारा कई बार मना करने के बावजूद बालक को पैसे का लालच देकर ट्रैक्टर चलाने भेजा जाता था। रविवार सुबह भी जबरन उसे बुलाकर ले जाया गया था। धर्मेंद्र ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर लौट रहा था, तभी छीपौन के निकट ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User