इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।अधिक लोग मतदान करेंगे। पिछले साल 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। 

Wednesday, February 14, 2024 - 08:00
Updated: 3 years ago
0
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

जकार्ता (आरएनआई) दुनिया में आज जहां एक तरफ युवक-युवतियां वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। वहीं मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया में आधे से अधिक मतदाता, जो कि युवा हैं, नई सरकार बनाने के लिए मतदान कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था, मानवाधिकारों पर चिंताओं के बीच यहां 20 करोड़ से अधिक मतदाता नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इंडोनेशिया में फिलहाल जोको विडोडो राष्ट्रपति हैं। 

आज दुनिया के सबसे बड़े एक दिवसीय चुनाव में न केवल नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को बल्कि संसदीय और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी चुना जाएगा। 'जोकोवी' के नाम से लोकप्रिय विडोडो अपने दो कार्यकाल की अधिकतम सीमा पूरी कर चुके हैं। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद इंडोनेशिया अपनी राजनीति में एक नए चरण की शुरुआत करना चाहता है। 

इंडोनेशिया की कुल 27 करोड़ आबादी में से 20.4 करोड़ लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि अधिक लोग मतदान करेंगे। पिछले साल 2019 में 81 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इंडोनेशिया में 18 राजनीतिक दल हैं, जो 575 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में जोको विडोडो जोकोवी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति हैं, जो पिछले 10 वर्षों से इंडोनेशिया के शीर्ष पद पर बैठे हैं।  इस चुनाव में तीन उम्मीदवार राष्ट्रपति बनने की रेस में हैं। लेकिन सबकी नजरें राष्ट्रपति पद के दावेदार प्रोबोवो सुबिआंतो पर टिकी हुई हैं। वे पूर्व सैन्य जनरल रह चुके हैं और इस सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

इंडोनेशिया में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति पद के लिए तीन जोड़िया मुख्य रूप से आगे चल रही हैं। राष्ट्रपति पद के लिए पहला नाम- वर्तमान रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो 72 का है, जो 2014 और 2019 में जोकोवी से हार गए थे। उन पर 1990 के दशक के अंत में 20 से अधिक लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के अपहरण का आरोप है। साथ ही उन पर पूर्वी तिमोर और पापुआ में मानवाधिकारों के हनन का भी आरोप है। सुबियांतो के साथी और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जिब्रान राकाबुमिंग 36 भी विवादास्पद रहे हैं। हालाँकि प्रबोवो और जिब्रान को जोकोवी का स्पष्ट समर्थन नहीं है।

दूसरी शीर्ष जोड़ी गंजर प्रणोवो राष्ट्रपति पद के लिए मध्य जावा के पूर्व गवर्नर हैं और उनके साथी महफुद एमडी उप राष्ट्रपति पद के लिए इंडोनेशियाई डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल पीडीआई-पी के सदस्य हैं। पीडीआईपी को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवादी राजनीतिक दल माना जाता है। पीडीआईपी ने राष्ट्रपति पद के लिए जोकोवी का समर्थन किया था। गंजर और महफुद ने खुद को विनम्र व्यक्ति के रूप में पेश किया है, जो इंडोनेशिया के लोगों को समझते हैं।

जकार्ता के पूर्व गवर्नर अनीस बास्वेडन राष्ट्रपति पद के शीर्ष तीसरे उम्मीदवार है। मुहैमिन इस्कंदर अनीस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरी जोड़ी स्वतंत्र रूप से चुनाव में उतरी है। अनीस जकार्ता के पूर्व गवर्नर और शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की है। इस जोड़ी ने छोटे व्यवसाय मालिकों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देने का वादा किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User