इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: सीईओ पीटर एल्बर्स तलब, कहा— पूरा डेटा लेकर आएं

Wednesday, December 10, 2025 - 16:30
0
इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: सीईओ पीटर एल्बर्स तलब, कहा— पूरा डेटा लेकर आएं

नई दिल्ली (आरएनआई)। नौ दिनों से जारी इंडिगो संकट पर अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा रुख अपना लिया है। एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स के मंगलवार को दिए गए इस बयान कि स्थिति सामान्य हो चुकी है, के अगले ही दिन यह दावा गलत साबित हो गया। बुधवार को बंगलूरू एयरपोर्ट से 61 उड़ानें फिर रद्द कर दी गईं, जिसमें 35 आगमन और 26 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल रहीं।

इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और इस समय अपने संचालन में लगातार बाधाओं के चलते गंभीर मुश्किलों का सामना कर रही है। DGCA ने सीईओ पीटर एल्बर्स को गुरुवार दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।

नियामक ने एयरलाइन से निम्न जानकारी विस्तृत रूप में मांगी है—

  • रद्द की गई उड़ानों का पूरा डेटा

  • अब तक यात्रियों को किए गए रिफंड का ब्योरा

  • पायलट और केबिन क्रू की वास्तविक उपलब्धता

  • भविष्य की भर्ती और संचालन सामान्य करने की योजना

रोजाना लगभग 2300 उड़ानें संचालित करने वाली और घरेलू बाजार में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन पर मौजूदा संकट का सीधा असर दिखाई दे रहा है। बाजार मूल्य में लगभग 21,000 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

लगातार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है, जबकि सामान्य स्थिति का दावा अब तक हकीकत से दूर ही नजर आ रहा है। DGCA की सख्ती के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि एयरलाइन संचालन को पटरी पर लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User