आल्हा सम्राट जय शंकर त्रिवेदी को सांसद ने किया सम्मानित, प्रधान के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत, आल्हा सुन रोमांचित हुए श्रोता

Thursday, August 28, 2025 - 21:36
Updated: 1 year ago
0
आल्हा सम्राट जय शंकर त्रिवेदी को सांसद ने किया सम्मानित, प्रधान के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत, आल्हा सुन रोमांचित हुए श्रोता

हथगाम, फतेहपुर (आरएनआई) जनपद के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगन्नाढ़ धाम मेले में त्रिवेदी आल्हा मंडल रायबरेली द्वारा आल्हा गायन का प्रस्तुतीकरण बहुत ही आकर्षक रहा। लगभग 45 वर्षों से आल्हा गायन कर रहे जय शंकर त्रिवेदी को सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शाल एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। आल्हा ऊदल की वीरता का वर्णन सुनकर भीड़ रोमांचित रही। आल्हा सम्राट ने बीच-बीच सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया। सांसद के साथ-साथ नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन राजकुमार मौर्य, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतकी सिंह, आलोक शर्मा आदि विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जनता ने उन्हें देश की सबसे बड़े पंचायत में भेजा है जिसके लिए भी हमेशा आभारी रहेंगे। वहां विभिन्न वेशभूषा, भाषा संस्कृति के मानने वाले सांसद शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जितने सत्र चले उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं को सदन में उठाया। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालय बंद करने का मुद्दा भी रहा। उन्होंने कहा कि कलाकार समाज में सद्भाव और भाईचारा का संदेश देते हैं। एक कलाकार को सम्मानित कर अपने को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बड़ी संझिया जगन्नाढ़ धाम में प्रत्येक वर्ष ऋषि पंचमी के अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन प्राचीन समय से होता चला आ रहा है जिसमें मेले के प्रथम दिन दोपहर से त्रिवेदी आल्हा मंडल रायबरेली द्वारा बावनगढ़ की लड़ाईयों में से ऊदल का ब्याह उर्फ नरवल गढ़ की लड़ाई का प्रस्तुतीकरण वीर रस के प्रमुख गायक रेडियो, टीवी सिंगर जय शंकर त्रिवेदी ने तलवार लेकर हाव भाव के साथ किया। श्री त्रिवेदी के शिष्य एवं प्रसिद्ध आल्हा गायक लल्लू बाजपेई के नाती नयन बाजपई ने उन्नाव के राजाओं द्वारा अंग्रेजों से लड़ाई में उनकी वीरता का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। आयोजक प्रधान प्रमोद कुमार यादव, अतुल सिंह अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। आल्हा गायक के साथ के कलाकारों में जनार्दन यादव, राम वीर, चंद्र किशोर, राज कुमार आदि ने वाद्य यंत्रों के साथ श्रोताओं का मन मोह लिया। जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी धारा यादव द्वारा पेयजल की निःशुल्क व्यवस्था की गई। इस मौके पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव, हनुमत सिंह, कामदगिरि के प्रोप्राइटर सुमित कुमार यादव, ज्ञान बाबा, हनुमत सिंह, मान सिंह यादव प्रधान, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह, जुगराज सिंह, आईपी सिंह, दिनेश पासी, राम सोहावन यादव, दिलीप यादव, प्रतियोग प्रताप, आबिद गौरा, सुशील चैधरी, मान सिंह डिहवा सहित तमाम श्रोतागण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User