आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह की सूचना देने वाले को दिया जायेगा 20 हजार रूपये का नगद पुरस्कार

Tuesday, March 28, 2023 - 19:20
Updated: 4 years ago
0

गुना। पुलिस थाना धरनावदा, जिला गुना, (म.प्र.) के विभिन्‍न धाराओं में पंजीबद्ध आरोपी रामवीर सिंह पिता सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कालोनी गुना जिला गुना काफी समय से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश हेतु हर संभव प्रयास किये गये हैं, किन्तु प्रकरण में आज दिनांक तक आरोपी का कोई पता नही चल सका है।
इस संबंध में शियास ए, पुलिस उप महानिरीक्षक, (अनुसंधान) अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा आदेश जारी करते हुए बताया गया है कि जो कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण में आरोपी रामवीर सिंह पिता सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कालोनी गुना जिला गुना (म.प्र.) की पतारसी करवायेगा या सूचना देगा उसे 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक, (अनुसंधान) अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, (म.प्र.) का निर्णय अन्तिम रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User