आयकर विभाग का बड़ा खुलासा: मेरठ से 357 करोड़ के टैक्स फ्रॉड का आरोप, महिला पर शिकंजा
आयकर विभाग ने देशभर में फैले टैक्स रिफंड फ्रॉड के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। मेरठ की एक झुग्गी से काम करने वाली 30 साल की महिला पर टैक्स रिफंड फ्रॉड के बड़े रैकेट चलाने का आरोप है। आरोप है कि मेरठ की नैन्सी अग्रवाल ने 357 करोड़ का टैक्स फ्रॉड किया और देश भर के 3 हजार से ज़्यादा क्लाइंट्स के लिए 65.5 करोड़ का फर्जी टैक्स रिफंड हासिल किया।
आरोपी ने 225 स्क्वायर फीट के घर से काम करते हुए इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। उसके परिवार में माता-पिता और छोटा भाई है। सिस्टम की कमियों का फायदा उठाने के लिए उसने पिछले तीन साल से एक छोटी फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर अपने अनुभव का इस्तेमाल किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)