आतिशी ने ईडी को घेरा

प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी किया है। जिसके बाद दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समन पर सवाल उठाए हैं।

Thursday, February 22, 2024 - 12:54
0
आतिशी ने ईडी को घेरा

नई दिल्ली (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशायल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में पूछताछ के लिए एक बार फिर समन जारी किया है। सातवीं बार समन जारी होने पर दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है तो वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली मंत्री आतिशी ने पीसी के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक और गैरकानूनी समन भेजा गया है। उन्हें सातवीं बार समन भेजा गया है। उन्होंने ईडी के हर समन पर अपना जवाब भेजा है। हर समन पर हमने सवाल पूछे हैं। किस आधार पर समन भेजा जा रहा है। ईडी ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। ईडी खुद कोर्ट पहुंची है। अभी उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस इस समन पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। इसके बाद इसका जवाब दिया जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं केंद्र सरकार से फिर से अपील करता हूं कि दो साल पहले किसानों से किए गए सभी वादों को लागू किया जाना चाहिए। किसानों को शांतिपूर्ण विरोध के लिए दिल्ली में जगह दी जानी चाहिए। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User