आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार बहुमत साबित करेगी। सीएम का दावा है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है।

Wednesday, March 13, 2024 - 10:28
0
आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ (आरएनआई) कल विधायक दल की बैठक से नाराज होकर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। अंबाला से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है।  

जजपा के 10 विधायकों के अलग होने के बावजूद भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के पास अपने कुल 41 विधायक हैं और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार हैं।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार का आज बहुमत परीक्षण है। मंगलवार को सीएम पद संभालने के बाद सैनी ने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User