आचार संहिता का दिखा असर चला सघन चेकिंग अभियान

Monday, March 18, 2024 - 20:27
Updated: 3 years ago
0
आचार संहिता का दिखा असर चला सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर।शाहगंज जिलाधिकारी जौनपुर ने तेज बहादुर सिंह वन दरोगा को को लोकसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम के निर्देश पर विधानसभा मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों, चौराहों और अन्य स्थानों पर आने जाने वाली गाड़ियों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोकसभा चुनाव  में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वाहनों की तलाशी ली जा रही है । चुनाव को  शुचिता पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कराने, चुनाव को प्रभावित करने से संबंधित अनाधिकृत सामग्री  के प्रयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।विभिन्न प्रकार के प्रलोभन से ऊपर उठकर उम्मीदवारों की छवि, ईमानदारी ,व्यक्तित्व और विकासवादी विचारधारा पर मतदान हो इसके लिए वाहनों पर नजर रखी जा रही है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के विपरीत रुपयो और शराब आदि चुनावी माहौल को खराब न करें  इसके लिए पूरी चौकसी  बरती जा रही है। साथ ही साथ हेलमेट न पहनने वाले मोटरसाइकिल चालकों को यातायात के नियमों के पालन और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। सूरापुर बॉर्डर, सरायमोहिउद्दीनपुर, गुड़बड़ी चौराहा ,पट्टी नरेंद्रपुर, बसौली आदि प्रमुख चौराहों और स्थानों पर गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक रामप्रीत,अंगद सिंह दीवान, अशोक यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User