आग लगने से गेहूं की फसल जल कर खाक

Friday, April 19, 2024 - 22:08
Updated: 3 years ago
0
आग लगने से गेहूं की फसल जल कर खाक

जौनपुर।सुईथाकलां शुक्रवार दोपहर बासूपुर गांव के पास लगी आग में लगभग पन्द्रह बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।जब तक दमकल मौके पर पहुंची तब तक आधे दर्जन किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर उक्त गांव से सटे ताल में अचानक आग लग गई, जिसमें तेज गति से चल रही हवाएं आग में घी का काम कर बैठी। हालांकि आग लगने की खबर पाते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा हो गया लेकिन देखते ही देखते बासूपुर गांव निवासी दयाराम वर्मा 6बीघे,बृजराम मौर्या 15विस्वा, अनन्त मौर्या 10विस्वा, कृष्णा विन्द 10विस्वा,सतीराम विन्द 10विस्वा,नंगू 10विस्वा, श्रीनाथ वर्मा 1बीघा और विजय बहादुर वर्मा 1बीघा समेत अन्य लोगों की खड़ी गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई। फिलहाल जिन लोगों के पास ट्रैक्टर था वह जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किए तब तक दमकल की भी गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का कार्य किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User