आगरा: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र और कीड़े, नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि;  बीमार हुए थे 250 लोग

कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुआ थे, इसके बाद एफएसडीए ने नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 

Tuesday, September 10, 2024 - 08:38
0
आगरा: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र और कीड़े, नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि;  बीमार हुए थे 250 लोग

आगरा (आरएनआई) आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कुट्टू के नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मुकदमे के लिए विभाग के आयुक्त से अनुमति मांगी है। विक्रेताओं को नमूनों की अन्यत्र जांच कराने के लिए एक महीने का समय भी दिया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूड पॉइजनिंग होने पर कुट्टू के आटे के आठ नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 5 की रिपोर्ट आई, जिसमें चूहे का मलमूत्र, बाल, कीड़े और स्टार्च मिला। मुकदमे के लिए अनुमति मांगी है। अगर इस जांच से विक्रेता संतुष्ट नहीं हैं तो वो दोबारा जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शाहगंज कृष्णा नगर स्थित बंसल गृह उद्योग के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस दे दिया है।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User