आगमपुर पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक और वेगनार कार की टक्कर, कार सहित वाइक सवार पुलिया के नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

Thursday, March 13, 2025 - 15:18
Updated: 2 years ago
0
आगमपुर पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक और वेगनार कार की टक्कर, कार सहित वाइक सवार पुलिया के नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल
पुलिया में गिरी बैगनार कार

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) पाली थाना क्षेत्र की आगमपुर पुलिया पर बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि एक बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों सहित वाइक सवार पुलिया के नीचे गिर गये। जिससे एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। रामधारी 28 वर्ष पुत्र राम भरोसे ग्राम सिमरिया थाना मंझिला अपने रिश्तेदार गोपाल 30 वर्ष पुत्र नरेश निवासी ग्राम कुंवर पुर थाना बेहटा गोकुल के साथ बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे बाइक से शाहाबाद की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार बाइक होने की वजह से बाइक सवार बैरीकेडिंग न देख पाने के कारण दोनों बाइक सवार बाइक को कंट्रोल करने में गिर पड़े। पीछे से आ रही तेज रफ्तार वेगनर कार ने दोनों बाइक सवारों के टक्कर मारी और बाइक सहित वैगन आर कार और बाइक सवार पुलिया के नीचे गिर गए जिससे एक बाइक सवार रामधारी की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामधारी को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User