आंबेडकर पर शाह के बयान पर सरकार और विपक्ष में ठनी; कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।

Thursday, December 19, 2024 - 11:55
0
आंबेडकर पर शाह के बयान पर सरकार और विपक्ष में ठनी; कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली (आरएनआई) सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, "बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान...हमारे देश के नेता जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई और संविधान दिया, उन्हें पीछे कर दिया गया है...वो पूरे देश के, संविधान के संरक्षक है। 

संसद में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, " ये वो चिठ्ठी है जो 'X'(ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है ? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है...अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने संसद परिसर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध मार्च निकाला। वे मकर द्वार तक मार्च रह रहे हैं और राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बाबा साहब का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पापी है। पूरे परिवार ने भारत रत्न ले लिया और बाबा साहब को नहीं दिया...कांग्रेस पार्टी को अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए उपवास और मौन व्रत करना चाहिए।''

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User