आंधी आए या बिजली गुल, शाहजहांपुर के गांवों को पानी सप्लाई मिलेगी फुल

Wednesday, November 29, 2023 - 17:10
Updated: 3 years ago
0
आंधी आए या बिजली गुल, शाहजहांपुर के गांवों को पानी सप्लाई मिलेगी फुल

शाहजहांपुर, (आरएनआई) के गांवों में अब बिजली गुल होने पर भी घर-घर तक की जाने वाली पानी सप्लाई नहीं रुकेगी। डेढ़ लाख लीटर की सोलर संचालित ओवर हैड टैंक (पानी टंकी) की यह केवल एक खासियत नहीं है। इस पानी टंकी के लिए लगाए गए सोलर पैनल से बिजली बनती है और उसी से पानी टंकी संचालित होती है। साढ़े छह घंटे में टयूबवेल से पानी टंकी भरी जाती है। क्लोरीन का उपयोग भी टंकी में जाने वाले पानी में किया जाता है। यह सब जानकारी पाकर शाहजहांपुर के सरकारी स्कूलों के बच्चे उत्साहित दिखे। उन्होंने पहली बार सोलर के संचालित पानी टंकी देखी और उससे गांव-गांव में की जा रही पानी सप्लाई की प्रक्रिया को भी समझा।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल ज्ञान यात्रा का आयोजन स्कूली छात्रों ने पहली बार देखी सोलर से संचालित होने वाली पानी टंकी  जल जीवन मिशन की पहल पर सैकड़ों छात्रों ने जल ज्ञान यात्रा में लिया हिस्सा बिजली जाने पर भी गांव वालों को मिलेगी पानी की फुल सप्लाई छात्रों ने पानी गुणवत्ता जांच के साथ  देखी ओएचटी से दी जाने वाली वाटर सप्लाई फील्ड टेस्ट किट प्रशिक्षित महिलाओं ने छात्रों को दिखाई 11 तरह की पानी जांच। 

शाहजहांपुर में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल पर जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता सनी सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार  ने कलेक्ट्रेट ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। स्कूली बच्चों को सबसे पहले सुजातपुर पाइप पेयजल परियोजना का भ्रमण कराया गया। उनको यहां बना ओवर हैड टैंक दिखाया गया। जल गुणवत्ता जांच की उपयोगिता बताने के साथ ही छात्रों को फील्ड टेस्ट किट प्रशिक्षित महिलाओं ने 11 तरह की जल गुणवत्ता जांच भी करके दिखाई। स्कूली बच्चों को योजना परिसर में ही पेयजल की महत्ता और उपलब्धता की जानकारी दी गई। उनको सामग्री प्रयोगशाला भी ले जाया गया। स्कूली बच्चों को नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वच्छता और जल की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया और हर घर जल योजना से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी गई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User