अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, August 5, 2023 - 20:24
Updated: 3 years ago
0
अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जाना बाजार- अयोध्या। (आर एन आई) 350 ग्राम अवैध गांजे के साथ सीहीपुर मोड़ से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदरगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय बहादुर पांडेय ने अपने हमराही हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, कॉन्स्टेबल गौरव उप्रेती के साथ शनिवार की सुबह ताज मोहम्मद पुत्र सुकुर उल्ला निवासी सराय मनोधर को 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ फुलौना हैदरगंज मार्ग पर सीहीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User