अल्जीरिया से भारत रवाना बैजयंत पांडा की टीम; थरूर बोले- हमने आतंकी हमले का बदला लिया

Tuesday, June 3, 2025 - 10:38
0
अल्जीरिया से भारत रवाना बैजयंत पांडा की टीम; थरूर बोले- हमने आतंकी हमले का बदला लिया

अल्जीरिया (आरएनआई) भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत शिष्टमंडल अल्जीरिया में है। रविशंकर प्रसाद नीत दल डेनमार्क से ब्रिटेन रवाना हुआ है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में गया दल इथियोपिया में है। फ्रांस-इटली जैसे देशों में भी भारत का रूख बताया जा चुका है।अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडलों में शामिल लोग सिएरा लियोन, पनामा, ग्रीस, बहरीन, कतर, रूस, जापान और यूएई जैसे देशों का दौरा कर चुके हैं। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है।

लाइबेरिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष रिचर्ड नागबे कून ने कहा, 'आतंकवादियों के मुद्दे पर, जिनसे हम सभी दुनिया भर में लड़ने की कोशिश कर रहे हैं, मैंने हाल ही में हमें सिएरा लियोन का दौरा करते देखा, और सिएरा लियोन की हमारी यात्रा का सार MROU से संबंधित संसदीय सदस्यता का निर्माण करना था। हमें लगता है कि अफ्रीका के चार देशों, विशेष रूप से पश्चिम अफ्रीका के साथ, अगर हम एकजुट हैं, तो हम इस मुद्दे पर एक साझा मोर्चा बना सकते हैं'।

इस दौरान सीनेट (उच्च सदन) के प्रो-टेम्पोर अध्यक्ष न्योनब्ली कारंगा-लॉरेंस और सीनेटरों (टीबीसी) के समूह के साथ बैठक के दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'भारत हमेशा कठिन समय में लाइबेरिया के साथ खड़ा रहा है...हमारे बीच एक विशेष बंधन है...मैं कल लाइबेरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए आप सभी को अग्रिम बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि लाइबेरिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाएगा तथा भारत के साथ खड़ा होगा।'

ब्राजील के ब्रासीलिया में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने इटामारती पैलेस में ब्राजील के विदेश मामलों की महासचिव, राजदूत मारिया लौरा दा रोचा से मुलाकात की।

लाइबेरिया के मोनरोविया में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'हम बहुत लंबे समय से एक बहुत ही खास रिश्ता साझा करते हैं। इसलिए, हम यहां लाइबेरिया में हैं ताकि वह हमारा समर्थन करे और हमारे साथ खड़ा हो। भारत UNSC के गैर-स्थायी सदस्य की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा। मैं आपको इसके लिए बधाई देता हूं...हम आतंकवाद के खिलाफ एक संदेश लेकर जा रहे हैं। भारत लंबे समय से आतंकवाद से लड़ रहा है...लेकिन इस बार, 22 अप्रैल को पहलगाम में, उन निर्दोष लोगों की जान चली गई जो अपनी छुट्टियां मनाने वहां गए थे...कोई भी युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन जब भी युद्ध होता है, हम पूरी ताकत से जवाब देते हैं'।

लाइबेरिया के मोनरोविया में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में ग्रुप 4 के प्रतिनिधिमंडल ने लाइबेरिया के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष रिचर्ड नागबे कून और प्रतिनिधि समूह के साथ बैठक की।

सीनेट (उच्च सदन) के प्रो-टेम्पोर अध्यक्ष न्योनब्ली कारंगा-लॉरेंस और सीनेटरों (टीबीसी) के समूह के साथ बैठक के दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'आतंकवाद केवल किसी विशेष राष्ट्र या देश तक सीमित नहीं है...आतंकवाद सीमाओं के पार फैल चुका है। भारत लंबे समय से इस तरह के आतंकवादी हमलों और सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित रहा है...हम यहां भारत की कहानी बताने आए हैं...यह आतंकवाद केवल भारत तक सीमित नहीं है। यह आतंकवाद सीमाओं को पार कर चुका है...यह पूरी दुनिया में फैल चुका है...हम सभी देशों से अनुरोध करते हैं कि वे आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के साथ खड़े हों। अब समय आ गया है कि सभी देश इस लड़ाई में एकजुट हों।'

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User