अलीगढ़ में भाजपा के छह मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा की दी गई गहन जानकारी

भाजपा महानगर के छः मंडलों का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को पार्टी के वैचारिक दृष्टिकोण के साथ साथ पार्टी का इतिहास विकास और कार्य पद्धति के बारे में जानकारी दी। 

Apr 20, 2026 - 18:25
Apr 20, 2026 - 18:25
 0  378
अलीगढ़ में भाजपा के छह मंडलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा की दी गई गहन जानकारी

अलीगढ़ (आरएनआई) पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अलीगढ़ महानगर भाजपा द्वारा महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा के दिशा निर्देशन में आज शहर विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाओं के साथ ही छ: मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हो गयीं। प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज, विधान परिषद सदस्य डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुनील पांडेय और डॉ राजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री अनीता जैन, महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक भूपेंद्र वार्ष्णेय, महानगर मीडिया प्रभारी एड. निधीश भट्ट, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्र उपाध्यक्ष भूप्रकाश माहौर, निकाय प्रकोष्ठ संयोजक डॉ दिनेश शर्मा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल, हर्ष सैनी आदि ने अपने अपने विषयों के बारे में मंडलों के कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रूप पार्टी हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। प्रथम सत्र में 'कार्य पद्धति', द्वितीय सत्र में कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, तृतीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान, चतुर्थ सत्र में बूथ प्रबंधन, पंचम सत्र में इतिहास विकास, और छठे सत्र में सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रशिक्षित पदाधिकारियों और विषयवार वक्ताओं ने शहर विधानसभा क्षेत्र के रघुवीर पुरी मंडल, महावीर गंज मंडल गांधीनगर मंडल और कोल विधानसभा क्षेत्र के विष्णु पुरी मंडल , सिविल लाइन मंडल और क्वार्सी मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला आयोजित करने में महानगर महामंत्री सुभाष गुप्ता सुभानु, निखिल माहेश्वरी, महानगर उपाध्यक्ष गुनीत मित्तल, हिम्मत सिंह लोधी, महानगर मंत्री सीमा गौतम, उपाध्यक्ष डौली पाराशर, पल्लवी नवमान, मंत्री नीलम कश्यप, सर्वेश बघेल, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व महापौर श्रीमती शकुन्तला भारती, कालीचरण वार्ष्णेय, हरीबाबू गुप्ता, विजय विक्रम सिंह, मनोज भारद्वाज, आकाश गुप्ता, गौरी आर्य, अनुराग शर्मा, बीडी शर्मा, पवन लवानियां, दिनेश गुप्ता, पंकज वर्मा, संजय माहौर, उमेश गौड़, विशाल गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0