अयोध्या के राम मंदिर में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूम धाम के साथ की जा रही

Monday, January 22, 2024 - 18:08
Updated: 3 years ago
0
अयोध्या के राम मंदिर में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूम धाम के साथ की जा रही

शाहजांहपुर (आरएनआई) अयोध्या के राम मंदिर में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा बड़े धूम धाम के साथ की जा रही है देश और दुनिया के हिंदू जनमानस में भारी हर्षोल्लास और उमंग है जगह-जगह पूजा पाठ उत्सव मनाया जा रहा है इसी के तहत रविवार से ही पूरा भारत राम मय हो गया कल से ही आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने संकट मोचन हनुमान मंदिर रामचरन लाल धर्मशाला खिरनी बाग शाहजहांपुर में अखंड रामायण पाठ शुरू कराया जिसका आज विसर्जन हवन पूजन उपरांत वृहद स्तर पर भंडारा प्रसाद वितरण किया गया जिसमें राहगीरों के साथ सैकड़ो दिव्यांग जनों ने भी प्रसाद पाया सभी में भारी उत्साह देखा गया राहगीरों के साथ-साथ दिव्यांग जनो ने भी श्री राम के जयकारों के साथ धूम मचा दी आज सुबह से ही जनपद के कोने-कोने से भारी संख्या में दिव्यांगजन एकत्रित हुए और उनमें भारी उत्साह देखा गया कल से ही अखंड रामायण एवं हवन पूजन का कार्यक्रम आचार्य पंडित हरकेश शुक्ला ने संपन्न कराया इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक हरिशरण  वाजपेई जिला अध्यक्ष सचिन बाथम प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने हवन पूजन आरती उपरांत भगवान श्री राम का राजतिलक करके अपने हाथों से रहागीरों एवं दिव्यांगजनों को भंडारा प्रसाद का वितरण किया इस अवसर पर विश्व मोहन बाजपेई अभिषेक बाजपेई अक्षय तिवारी सुबोध शुक्ला नैमिष बाजपेई मिश्रित बाजपेई तीर्थ बाजपेई का सहयोग रहा। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User