अमेरिकी रक्षा मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

70 साल के ऑस्टिन दिंसबर में सर्जरी के बाद से ही स्वास्थ्य मुद्दों से जूझ रहे हैं। रविवार को हालत खराब होने पर उन्हें वाल्टर रीड वापस ले जाया गया था।

Wednesday, February 14, 2024 - 07:21
0
अमेरिकी रक्षा मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन की तबियत में सुधार है। उन्हें मंगलवार को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से छुट्टी दे दी गई है। ऑस्टिन को प्रोस्टेट कैंसर है, जिसके इलाज के लिए एक सर्जरी की गई थी। अब वह जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगे।

70 साल के ऑस्टिन दिंसबर में सर्जरी के बाद से ही स्वास्थ्य मुद्दों से जूझ रहे हैं। रविवार को हालत खराब होने पर उन्हें वाल्टर रीड वापस ले जाया गया। सोमवार को जनरल एनेस्थीसिया के तहत उनकी नॉन सर्जिकल सर्जरी की गई।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा, 'उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और आज शाम पांच बजे वह अपने कामकाज को फिर से शुरू कर रहे हैं। उप रक्षा सचिव, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ, व्हाइट हाउस को इसकी सूचना दे दी गई है।' आगे कहा गया, ऑस्टिन इस सप्ताह के अंत में पेंटागन में काम पर लौटने से पहले कुछ समय तक घर से ही काम करेंगे। 

ऑस्टिन 21 दिसंबर 2023 के बाद पहली बार मिनिस्ट्री पहुंचे थे। इस दौरान उनकी प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई। वो दो बार हॉस्पिटल में एडमिट हुए। एक वक्त तो ऐसा आया जब करीब छह दिन तक राष्ट्रपति और संसद समेत उनके स्टाफ तक को जानकारी नहीं थी कि ऑस्टिन कहां हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन और व्हाइट हाउस से इस बारे में सफाई मांगी गई। रिपब्लिकन पार्टी और यहां तक कि जो बाइडन की डेमोक्रेट पार्टी के कई सदस्यों ने ऑस्टिन को बर्खास्त करने की मांग की, लेकिन बाइडन ने कोई एक्शन नहीं लिया और इस तरह उनकी कुर्सी बच गई।

29 जनवरी को ऑस्टिन ने नाटो सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग से मुलाकात की थी। इसके बाद कहा- 'देश और दुनिया के लिए यह वक्त बेहद अहम है। मैं पेंटागन में वापसी से खुश हूं। सर्जरी के बाद अब भी रिकवर कर रहा हूं। बाद में फिर तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User