अमेरिका में चीनी महावाणिज्य दूतावास में घुसी बेलगाम कार, पुलिस ने ड्राइवर को मारी गोली

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास में सोमवार को एक बेलगाम कार घुस गई। जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं पुलिसकर्मियों ने कार के ड्राइवर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चीनी दूतावास की इमारत में दोपहर करीब तीन बजे एक कार टकरा गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के ड्राइवर को गोली मार दी। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Tuesday, October 10, 2023 - 11:45
0
अमेरिका में चीनी महावाणिज्य दूतावास में घुसी बेलगाम कार, पुलिस ने ड्राइवर को मारी गोली

वॉशिंगटन। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित चीनी महावाणिज्य दूतावास में सोमवार को एक बेलगाम कार घुस गई। जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं पुलिसकर्मियों ने कार के ड्राइवर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चीनी दूतावास की इमारत में दोपहर करीब तीन बजे एक कार टकरा गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार के ड्राइवर को गोली मार दी। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कार को चीनी महावाणिज्य दूतावास की लॉबी में घुसा दिया था। टीवी कैमरों में दिखा कि होंडा सेडान कार ने चीन के वीजा कार्यालय के दरवाजे से टक्कर मारी। जिस वक्त यह घटना घटी, दूतावास में कई लोग मौजूद थे। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने आरोपी कार ड्राइवर को गोली मार दी। घायल अवस्था में कार ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है। 

फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और घटना की जांच की जा रही है। आरोपी कार ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं चीनी दूतावास ने इसे हमला करार दिया है और घटना की विस्तृत जांच की मांग की है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User