अमेरिका में कीचड़ में फंसे हजारों लोग

बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान लोग रेगिस्तान में कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख सुविधाओं से दूर पारंपरिक नाच गाने और गीत-संगीत का लुत्फ लेते हैं।

Tuesday, September 5, 2023 - 09:33
0
अमेरिका में कीचड़ में फंसे हजारों लोग
कीचड़ में फंसे लोग

वॉशिंगटन। (आरएनआई) अमेरिका के नेवादा राज्य में मशहूर बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान हजारों लोग कीचड़ में फंस गए हैं। दरअसल बर्निंग मैन फेस्टिवल के लिए इकट्ठा हुए लोग उस वक्त परेशानी में घिर गए, जब नेवादा में भारी बारिश हो गई। इसके चलते रास्ते और फेस्टिवल आयोजन की जगह, सब जगह कीचड़ हो गई। इसके चलते कई दिनों तक लोग फंसे रहे। 

अमेरिका के नेवादा राज्य में हर साल बड़ी संख्या में लोग बर्निंग मैन फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है और नेवादा के रेगिस्तानी इलाके ब्लैक रॉक सिटी में इसका आयोजन होता है। 27  अगस्त को इस फेस्टिवल का आयोजन शुरू हुआ। हालांकि शनिवार को आयोजन के दौरान लगातार 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने आपदा जैसे हालात बना दिए। बारिश के चलते रेत में कीचड़ हो गया। इसके चलते लोग वहां से ना निकल पाए और कई दिनों तक वहीं फंसे रहे। इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि अब सोमवार को थोड़े हालात बेहतर होने के बाद लोगों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा है। हालांकि लोगों को एक साथ ना निकलने की सलाह दी गई है ताकि सड़कों पर जाम ना लगे। 

बर्निंग मैन फेस्टिवल के दौरान लोग रेगिस्तान में कैंप लगाकर कई दिनों तक रहते हैं। फेस्टिवल के दौरान लोग अपने मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रिक गैजेट्स और अन्य सुख सुविधाओं से दूर पारंपरिक नाच गाने और गीत-संगीत का लुत्फ लेते हैं। वहीं कीचड़ के हालात को देखते हुए इलाके में सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 1990 में शुरू हुए बर्निंग मैन फेस्टिवल में अब हर साल हजारों लोग इकट्ठा होते हैं। इस साल यह आंकड़ा करीब 70 हजार रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User