अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Tuesday, May 13, 2025 - 18:48
Updated: 1 year ago
0
अपर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

मथुरा (आरएनआई) आगामी समय में होने वाली बरसातों में लोगों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए नगर निगम तैयारी में जुटा हुआ है। जलभराव के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। नाले नालियों की सफाई कराई जा रही है। नालों के ऊपर कर रखे अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बीएसए पुलिया रेलवे लाइन पुल के नीचे वाले नाले पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। अनिल कुमार ने बताया रेलवे के कार्य की वजह से कुछ दिक्कत आ गई थी। इस नाले को बाईपास किया गया है। इसका भाव तेज होने से पानी जल्दी और आसानी से निकल जाएगा। लगभग 20 दिनों में इस काम को पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को कार्य को तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User