अपर कलेक्टर द्वारा आरोन में पटाखा दुकानों एवं सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Oct 30, 2024 - 20:25
Oct 30, 2024 - 20:26
 0  1.3k
अपर कलेक्टर द्वारा आरोन में पटाखा दुकानों एवं सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन में दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पटाखे दुकानों का निरीक्षण सतत जारी है।

इसी क्रम में आज अपर कलेक्टर अखिलेश जैन द्वारा आरोन में जाकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अपर कलेक्टर द्वारा आरोन की सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा, आरोन तहसीलदार सुश्री रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन सीएमओ दिनेश सोनी उपस्थित रहे।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0