अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग पर 5 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी पीडीपी, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली तथा कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान की मांग को लेकर 5 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री Mehbooba Mufti ने मंगलवार को पार्टी के 27वें स्थापना दिवस पर श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के साथ-साथ कश्मीर समस्या के शांतिपूर्ण समाधान की मांग लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए गए अपने हालिया बयान को लेकर भी खेद जताते हुए कहा कि यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए माफी मांगती हैं।
गौरतलब है कि 23 जुलाई को महबूबा मुफ्ती दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची थीं, जहां उन्होंने परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का समर्थन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दिए गए उनके बयान की मुख्यमंत्री Omar Abdullah समेत कई नेताओं ने आलोचना की थी। बाद में पीडीपी ने आरोप लगाया कि National Conference ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)