अधिशासी अभियंता विद्युत का घेराव करके सौंपा ज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत का घेराव करके सौंपा ज्ञापन

Friday, August 18, 2023 - 19:25
Updated: 3 years ago
0
अधिशासी अभियंता विद्युत का घेराव करके सौंपा ज्ञापन

पुवायां शाहजहांपुर। (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन टिकेत के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह के नेतृत्व में जेवाँ विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के दर्जनों गाँव के दर्जनों किसानों ने 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प से नाराज होकर आज पुवायां ट्राली में भरकर बिजलीघर पर पहुंच कर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राज कुमार विश्वकर्मा का घेराव करके ज्ञापन सौंपा गया जिसमेंकहा गया है कि जेवा पावर हाउस पर लगे हुए 5 एमवीए का लगा ट्रांसफार्मर4दिन पूर्व खराब हो गया था खराब हुए 5 एमवीए ट्रांसफार्मर से 3 विद्युत फीडरों सुजानपुर फीडर, शिवपुरी फीडर ,अगोना फीडर के दर्जनों गाव  को विद्युत आपूर्ति होती है 4 दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद भी आज तक विद्युत विभाग के द्वारा खराब हो चुके ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर मंगवा कर नहीं लगाया गया है जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं बिना बिजली के धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पाने के कारण सूखने लगी है भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह से हुई  वार्ता में अधिशासी अभियंता ने 2 दिन में किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 2 दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर लाकर नहीं रखा गया और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई तो समाधान नहीं होता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा घेराव प्रदर्शन करने वालो प्रदेश उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह कुलवंत सिंह तहसील महासचिव बलकार सिंह सचैत सिंह जितेंद्र सिंह जसपाल सिंह सुखवंत सिंह गुरुदेव सिंह चरणजीत सिंह महेश मिश्रा शैलेंद्र कुमार संजीव कुमार अजायब सिंह सुभाष कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User