अटल जी को नमन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पाटलिपुत्र अटल पार्क में श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके प्रति मेरी श्रद्धा हमेशा रहेगी। 

Monday, December 25, 2023 - 11:23
0
अटल जी को नमन करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

पटना (आरएनआई) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर चल रही अटकलों पर लगाम लगा दिया था। इंडी गठबंधन की बैठक के बाद नाराजगी से सवाल पर सोमवार सुबह स्पष्ट कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक से हमें कोई नाराजगी नहीं है। हम जरा सा भी नाराज नहीं है। हमारी इच्छा है कि सब लोग (विपक्ष) एकजुट हो। गठबंधन में पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी कोई इच्छा ही नहीं है इनसब के प्रति। हमारी इच्छा केवल यह है कि सब लोग एक साथ मिलकर देश का इतिहास बदलाने वालों के खिलाफ लड़ें।

जनता दल (यूनाईटेड) में टूट के सवाल पर कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है। सबलोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोई टूट नहीं होने वाला है। वहीं जदयू का राजद में विलय के सवाल पर कहा कि कुछ लोग अंड बंड बोलते रहते हैं। बोलने से उन्हें पार्टी में कुछ नहीं मिल जाएगा। वहीं डीएमके के सांसद द्वारा बिहारियों पर दिए गए बयान के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार चुप्पी साध गए।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पाटलिपुत्र अटल पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मीडियो से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके प्रति मेरी श्रद्धा हमेशा रहेगी। उनके रहते दूसरे दलों के नेताओं को कोई दिक्कत नहीं थी। उनके प्रति मेरा भाव जीवन भर रहेगा। उनका काम अटल जी का काम बहुत अच्छा रहा है। किसी बात को वह तुरंत स्वीकार करते थे।

बीपीएससी द्वारा शिक्षक बहाली के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग देख रहे हैं न कितना अच्छा काम हो रहा है। बिहार में कितनी बहाली हो रही है। हमने दस लाख नौकरी देने का वादा किया था। इसमें  दस लाख में से पांच लाख यानी आधा पूरा हो चुका है। हमलोग एक-एक काम कर रहें है। सब कुछ देख रहें है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User