अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 को मजबूत बनाने का संकल्प, डॉ. विशाल सक्सेना बने आगरा जिला अध्यक्ष

Monday, May 11, 2026 - 23:15
0
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 को मजबूत बनाने का संकल्प, डॉ. विशाल सक्सेना बने आगरा जिला अध्यक्ष

आगरा (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 की आगरा जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र श्रीवास्तव के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपेन्द्र श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि आज कायस्थ समाज देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है तथा समाज के लोगों को राजनीति और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की यही मांग है कि कायस्थ समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय भूमिका निभाए।

दीपक सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के नेतृत्व में कायस्थ महासभा 7235 देश का एक बड़ा और मजबूत संगठन बन चुका है, जहां आम कायस्थ समाज को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने के लिए किसी प्रकार का सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता, क्योंकि “कायस्थ को कायस्थ से जोड़ने के लिए शुल्क की आवश्यकता नहीं है।”

उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही ब्रज क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235 भारत एक ऐसा संगठन है, जहां सभी सदस्यों को समान सम्मान और महत्व दिया जाता है तथा सभी एक-दूसरे का आदर करते हैं।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू द्वारा डॉ. विशाल सक्सेना को आगरा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव उपेन्द्र श्रीवास्तव एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल सक्सेना का सम्मान किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि दीपक सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि पश्चिम बंगाल में शीघ्र आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में आगरा से भी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल सक्सेना ने कहा कि जल्द ही आगरा जिले में एक सशक्त संगठन तैयार किया जाएगा तथा कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा।

बैठक में नवीन कुलश्रेष्ठ, बृजेश जार, एडवोकेट वेद प्रकाश सक्सेना, संचित कुलश्रेष्ठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User