अखिलेश बड़े नेता, हम छोटी गली के खादिम: आजम का तंज

सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर आने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा।

Tuesday, September 30, 2025 - 11:39
0
अखिलेश बड़े नेता, हम छोटी गली के खादिम: आजम का तंज

रामपुर (आरएनआई) सपा मुखिया अखिलेश यादव के आठ अक्तूबर को रामपुर पहुंचने की खबर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उनको यह जानकारी अखबारों के माध्यम से ही हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है।

आजम खां दिल्ली से स्वास्थ्य जांच कराकर वापस लौट आए हैं। वह तीन दिन से दिल्ली के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद इलाज के लिए वह दिल्ली चले गए थे। वह सोमवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे।

उन्होंने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रामपुर आने के सवाल पर कहा कि हां, इसकी जानकारी मीडिया के जरिए हुई है। हम तो छोटी सी गली में रहते हैं। यहां पर कई फीट तक पानी भर जाता है। बड़े लोग आएंगे तो अच्छा लगेगा।

उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद शाहिद सिद्दीकी के आरोप को निराधार बताया। कहा कि वह एक अच्छे नेता हैं। उनको कुछ गलतफहमी हो गई। मैंने उनसे यह कहा था कि जब टीवी पर मुख्तार अंसारी के इंतकाल की खबर आई तो यह भी खबर आई कि उसे धीमा जहर दिया जा रहा था। उस खबर से मैं काफी सचेत हो गया। खाने-पीने को लेकर काफी सतर्क हो गया था। उन्होंने कहा कि मैं खुद तो खाना बना नहीं सकता था। दोपहर में एक पतली रोटी खाता था और शाम को भी आधी रोटी खाता था। पेट भरने के लिए नींबू से आचार बना लिया करता था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User