अखिलेश का भाजपा पर वार: "पीडीए का अपमान, नेपाल में आग और तख्तापलट"

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार पीडीए का अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए के कारण ही नेपाल में आग लगी और तख्तापलट हो गया। इसे ध्यान में रखना चाहिए। 

Sep 14, 2025 - 14:27
 0  81
अखिलेश का भाजपा पर वार: "पीडीए का अपमान, नेपाल में आग और तख्तापलट"

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में शनिवार को अखिलेश यादव ने विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाना ही लोकतंत्र और जनता के हित में है। 

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए की लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। सपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा और नेताजी के संघर्ष के रास्ते पर चलकर गैरबराबरी, आर्थिक और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। 

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आर्थिक और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। गरीबी-अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है। भाजपा सरकार में हर स्तर पर पीडीए की उपेक्षा हुई है। पीडीए को हिस्सेदारी नहीं मिली। याद रखना चाहिए इसी पीडीए के कारण नेपाल में आग लगी और तख्तापलट हो गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.