“घट-घट मोरा साईंया” के संदेश के साथ शांति महोत्सव संपन्न, हरदोई टीम ने किया सम्मान

Feb 2, 2026 - 16:49
Feb 2, 2026 - 16:50
 0  0
“घट-घट मोरा साईंया” के संदेश के साथ शांति महोत्सव संपन्न, हरदोई टीम ने किया सम्मान

कन्नौज (आरएनआई) शीतकालीन शांति महोत्सव का समापन अंतरराष्ट्रीय वक्ता एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के संस्थापक डॉ. श्री प्रेम रावत के शांति संदेश “घट-घट मोरा साईंया” के साथ हुआ, जिसे विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुनने व देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। डॉ. प्रेम रावत ने कहा कि मनुष्य का असली धर्म मानवता है और दया, उदारता, क्षमता व क्षमा जैसे मानवीय मूल्य ही शांति का आधार हैं; जब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेता है, तभी उसके भीतर और समाज में शांति संभव होती है। न्यू वेंचर टीम, प्रेमरावत डॉट कॉम एवं टाइमलेस टुडे सपोर्ट टीम के तत्वावधान में जनपद कन्नौज के ग्राम सराय दौलत स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 2 बजे तक चला, जिसमें 2000 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान हरदोई टीम द्वारा पूर्व विधायक अरविंद कुमार यादव (विधानसभा छिबरामऊ), शैलेंद्र कुमार यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनू यादव, ग्राम पंचायत टड़हा के प्रधान दिनेश सिंह लोधी, ग्राम पंचायत सराय दौलत के प्रधान राजवीर सिंह दिवाकर, पूर्व प्रधान बीनू शाक्य तथा ग्राम पंचायत महोई (फर्रुखाबाद) के राघवेन्द्र चौरसिया को शाल ओढ़ाकर एवं “स्वयं की आवाज एवं स्वांस” पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, घुल्लन भइया ठेकेदार, सर्वेश राजपूत, पी.के. गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, दीपकुमार सोनी, सुशील श्रीवास्तव, शिवस्वरूप, रामावतार यादव, श्याम सिंह यादव, आर्येन्द्र कुशवाहा, संजीव पांडे, पवन चौरसिया, राजाराम यादव, अतर सिंह कुशवाहा, डॉ. सुखवीर सिंह शाक्य, ज्योती चौरसिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)