हरदोई में तय दर से अधिक पर खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने के डीएम के निर्देश

Saturday, May 23, 2026 - 17:32
Updated: 2 months ago
0
हरदोई में तय दर से अधिक पर खाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने के डीएम के निर्देश

हरदोई (आरएनआई) जनपद में किसानों को समय से और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं किसान नेताओं की बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी भी विक्रेता द्वारा अधिक मूल्य वसूला गया या कालाबाजारी की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। किसान अपने खसरा-खतौनी सहित आवश्यक अभिलेख दिखाकर आसानी से निर्धारित दरों पर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को उर्वरक वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान किसानों ने गांवों में जर्जर विद्युत पोल, टूटे तार, खराब ट्रांसफार्मर और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर पोल और तारों को तत्काल बदला जाए तथा खराब ट्रांसफार्मरों को समयबद्ध तरीके से ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, डीडी कृषि, किसान नेता सरोज दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User