हरदोई कलक्ट्रेट परिसर मे विशाल भंडारे का आयोजन, डीएम ने स्वयं परोसा भोजन
हरदोई।(आरएनआई)हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पत्रकार बंधुओं को भोजन परोसा और सेवा भाव का संदेश दिया।
भंडारे में कलेक्ट्रेट, विकास भवन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सहयोग, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला जज, सीजीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक ए.के. मौर्य, सीओ सिटी अंकित कुमार, जिला विकास अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)