शांति महोत्सव प्रचार कैंप का समापन, हजारों लोगों ने सुना मानवता और शांति का संदेश

Saturday, May 23, 2026 - 17:30
Updated: 2 months ago
0
शांति महोत्सव प्रचार कैंप का समापन, हजारों लोगों ने सुना मानवता और शांति का संदेश

शमशाबाद फर्रुखाबाद(आरएनआई)। कस्बा शमशाबाद के खरेंटा चौराहा पर आयोजित सात दिवसीय शांति महोत्सव प्रचार कैंप का सफल समापन हो गया। इस अवसर पर विश्व शांति दूत एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता डॉ. प्रेम रावत का मानवता और शांति का संदेश डे-नाइट एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया गया।

यह कार्यक्रम 16 मई से 22 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जनपदों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन भीषण गर्मी के बावजूद मैदान खचाखच भरा रहा। आयोजकों के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पहली बार शांति का संदेश सुना। कार्यक्रम स्थल के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर तक खड़े होकर लोगों ने संदेश को सुना।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति, वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधान तथा उद्योगपति भी उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा अतिथियों को “स्वयं की आवाज” एवं “श्वांस” पुस्तकें तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

डॉ. प्रेम रावत विगत 51 वर्षों से विश्वभर में मानवता और शांति का संदेश दे रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस शांति की तलाश मनुष्य बाहरी संसार में करता है, वह वास्तव में उसके भीतर ही विद्यमान है। उन्होंने श्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक मनुष्य अपनी सांस के मूल्य को नहीं समझता, तब तक वह अपने जीवन की वास्तविक शक्ति को नहीं पहचान सकता।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े मंचों, यूरोपियन पार्लियामेंट सहित यूनाइटेड किंगडम, इटली, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड की संसदों में भी शांति का संदेश दिया है। इसके अतिरिक्त वे विश्वभर के शैक्षणिक संस्थानों, जेलों, अस्पतालों, सरकारी एवं निजी संगठनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद कर चुके हैं।

शांति संदेश के साथ-साथ वे The Prem Rawat Foundation के माध्यम से परोपकारी कार्यों में भी सक्रिय हैं। फाउंडेशन की जन-भोजन योजना के अंतर्गत भारत सहित झारखंड, नेपाल और घाना में जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि शांति महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शांति और मानवता का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का सहयोग सराहनीय रहा। समापन अवसर पर हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे आर्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि आमजन अपने घर पर भी इंटरनेट के माध्यम से कभी भी, कहीं भी शांति का संदेश सुन सकते हैं। इसके लिए timelesstoday.com⁠�, youtube.com⁠� एवं premrawat.com⁠� उपलब्ध हैं, जहां प्रेरणादायक शांति संदेश नियमित रूप से देखे और सुने जा सकते हैं।

इस अवसर पर आर्येंद्र कुशवाहा, कौशल वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, देवकीनंदन, बृजेश मिश्रा, विमलेश कुमार, खुशीराम, प्रभात वर्मा, रामअवतार, संतोष, अवधेश कुमार, धीर सिंह कुशवाहा, सचिन स्वर्णकार, स्वामीदयाल कुशवाहा, सतीशचंद्र वर्मा, गुरबचन, रणवीर राजपूत, वीरविक्रम सिंह, जनार्दन कुशवाहा फौजी, निर्मल, पूरन सिंह फौजी, केपी सिंह फौजी, सत्यवीर, वीरपाल, भानुप्रताप, हरिश्चंद्र शाक्य, रामनरेश शाक्य, रामासरे आचार्य, विजय कुमार, सरबन शाक्य, राजवीर यादव, कविता कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तन-मन-धन से प्रचार एवं सेवा कार्य में सहयोग किया, जिसकी बदौलत यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User