सीडीओ का टोडरपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Monday, March 23, 2026 - 19:16
Updated: 4 months ago
0
सीडीओ का टोडरपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती सान्या छाबड़ा ने संपूर्ण समाधान दिवस शाहाबाद के उपरांत विकास खंड टोडरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी कक्ष, स्थापना पटल, शिकायत पटल एवं आवास पटल का गहन परीक्षण किया और कई कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण में खंड विकास अधिकारी कक्ष के सामने पुराना नोटिस बोर्ड पाए जाने पर उसे तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र की गौशालाओं में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को ब्लॉक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक कराने के लिए भी कहा गया।

ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा के दौरान लेखाकार की मैपिंग न होने पर सीडीओ ने इसे तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थापना पटल के निरीक्षण में ग्राम विकास अधिकारी अमित पाण्डेय का सेवा सत्यापन लंबित मिलने पर पटल सहायक राहुल राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिकायत पटल की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे के बीच प्राप्त शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। कार्य विभाजन के अनुरूप शिकायत पटल का चार्ज हस्तांतरण न होने पर संबंधित पटल सहायक को कड़ी चेतावनी देते हुए उसी दिन चार्ज ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।

मनरेगा के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए 31 मार्च 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं 100 दिवस रोजगार के लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत उपलब्धि पर एपीओ को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने को कहा गया।

एनआरएलएम के अंतर्गत कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User