आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित कीं सिलाई मशीनें

Monday, March 23, 2026 - 19:18
Updated: 4 months ago
0
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित कीं सिलाई मशीनें

हरदोई (आरएनआई) प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण एवं सरस मेले का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा मातृ शक्ति को सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है, जिससे वे अपने समूह का संचालन करने के साथ-साथ उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित कर रही है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि महिलाएं देश की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और आज विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अपने समूह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्लॉक बावन की 800, टड़ियावां व हरियावां की 200-200 तथा सुरसा की 225 महिलाओं सहित कुल 1425 स्वयं सहायता समूहों को निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं। इस अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों के जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी रामप्रकाश वर्मा, पीडी अशोक कुमार मौर्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User