सबका साथ - सबका विकास का मंत्र विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा : मेनका संजय गांधी

अपने कार्यों का हिसाब - किताब देने आई हूं : मेनका संजय गांधी

Thursday, March 16, 2023 - 01:22
0
सबका साथ - सबका विकास का मंत्र विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा : मेनका संजय गांधी
सबका साथ - सबका विकास का मंत्र विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा : मेनका संजय गांधी

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने दिल्ली से सड़क मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें के कूरेभार पहुंची।संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन श्रीमती गांधी ग्राम हयातनगर के प्रधान रमेश चन्द्र शर्मा के संयोजन में आयोजित क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों के साथ संवाद व होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई।यहां पर प्रबुद्धजनों से संवाद करते हुए सांसद मेनका ने अपनी तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कह मैं आपके बीच अपने कार्यो का हिसाब-किताब देने आई हूं। उन्होंने कहा पिछले 4 सालों में आप लोगों ने जो कुछ भी मांगा उसको पूरा करने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा आगे भी मेरा प्रयास है कि मैं आप लोगों के बीच में रहकर सुल्तानपुर को खुशहाल एवं सुंदर बनाने में कोई कोर कसर न छोडूं।उन्होंने कहा आने वाले समय में लोगों के जमीनी विवाद खत्म हो तो इसको अपनी उपलब्धि मानूंगी।इस दौरान श्रीमती गांधी ने उपस्थित जनों को होली की बधाई दी।उन्होंने कहा होली आपसी प्रेम एकता व सद्भाव का प्रतीक है।

श्रीमती गांधी गंगा प्रसाद मिश्रा के गांव नोखईपुर(पदारथपुर) में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में भी शामिल हुई।सांसद श्रीमती गांधी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार बाईपास पहुंचने पर प्रतिनिधि रणजीत कुमार की अगुवाई में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।इसके बाद श्रीमती गांधी ने नगर के सीताकुंड , करौंदिया एवं ठठेरी बाजार में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी व होली मिलन समारोह में शामिल हुई। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी पर बोलते हुए कहा कहा सबका साथ- सबका विकास का मंत्र विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा बन चुका है।आज विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्रात्येश सिंह बंटी, शशिकांत पाण्डेय, रमेश शर्मा, चन्दर प्रताप सिंह,राहुल शुक्ला,अजय चतुर्वेदी नंदन,राजेश पाण्डेय, संदीप प्रताप सिंह, अरूण द्विवेदी, डाॅ महिमा शंकर द्विवेदी, काली सहाय पाठक, आकाश जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, डाॅ संतोष सिंह, दिनेश चौरसिया,शिवराम सोनकर सहित कई गांव के प्रधान, बीडीसी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी प्रातः 6:30 बजे से जनता दरबार मैं लोगों की समस्या का समाधान करेंगी। इसके बाद 11:00 बजे पुलिस लाइन सभागार में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।1:00 बजे से श्रीमती गांधी अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User