श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत, आठ घायल

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर इकौना थानाक्षेत्र में सोनरई के निकट शनिवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हताहतों में ज्यादातर लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Saturday, April 15, 2023 - 15:00
0
श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर सड़क दुर्घटना में छह की मौत, आठ घायल

श्रावस्ती, 15 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर इकौना थानाक्षेत्र में सोनरई के निकट शनिवार सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिर जाने से छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हताहतों में ज्यादातर लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह बौद्ध परिपथ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। उनके अनुसार इस दुर्घटना के फलस्वरूप इनोवा में सवार हीरा लाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30), मुकेश कुमार (30), पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन (32), वीरु उर्फ अमित (09) ,रामा देवी (28) तथा कार चालक हरीश कुमार (42) की मौके पर मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार (42), ननके (35), नीतू (28), बबलू (34), सुंदरा (30), रूही (08), लाडो (05) बबलू तथा नीलम (25) (सभी निवासी करमोहना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती) को इलाज हेतु बहराइच मेडिकल कालेज भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना एवं बलरामपुर के कुछ लोग लुधियाना में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं और इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी । उन्होंने बताया कि इसी बुजुर्ग की अंत्येष्टि में शामिल होने ये सभी एक इनोवा कार से लुधियाना से अपने गांव आ रहे थे।

इस बीच, लखनऊ में जारी एक बयान में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद श्रावस्ती में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User