वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लगाए जाने की उठाई मांग दिया ज्ञापन
हरदोई (आरएनआई) शहर के सभी चौराहों पर महापुरुषों, क्रांतिकारीयो की प्रतिमाओं को लेकर काफी समय से राजनीति माहौल गरम चल रहा है।जिसमें हरदोई के नेताओं द्वारा प्रस्तावित मूर्ति ना लगाकर अन्यत्र मूर्तियों का अनावरण किया जा रहा है।और कही ना कही महा पुरुषों का अपमान किया जा रहा हैं।जिसको लेकर आज युवा करणी सेना संगठन के द्वारा संबोधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा दिया गया जिसमें मोहित मिश्रा युवा करणी सेना ने के प्रदेश मिडिया प्रभारी उ0प्र0, व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अगुआई में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ज्ञापन दिया गया है। जिसमें पूर्व से प्रस्तावित सिनेमा चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित किया जाना सुनिश्चित किया गया था लेकिन जनपद के नेताओं द्वारा अपनी मनमानी राजनीति को चमकाने के लिए भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया और जनता जनार्दन को झूठा आश्वासन दिया गया कि प्रतिमा को डीएम चौराहा पर स्थापित किया जाएगा लेकिन वहां पर देश का गौरव सम्राट अशोक का चिन्ह पहले से ही मौजूद हैं।जिसको भी हटाया जाना सर्वथा अनुचित है इसी स्थिति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया जाए और सन् 2000 से सदर मालखाने में क़ैद हम सब के नेता , नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को रिलीज़ कर अस्पताल चौराहे पर पुनः स्थापित किया जाए ।काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रहकर कॉलोनी कब्ज़ा कर अनैतिक व्यापार सट्टा कारोबार नसे का कारोबार और ग्रुपवाजी कर गैंग बनाकर गुंडई करने वालों और चोर उचक्कों पर कठोर कार्यवाही की जाए किराए पर दिए आवासों का एलाटमेंट निरस्त किया जाए और हम सब की मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अगर हीलाहवाली हुई तो अन्यत्र समाजसेवी संगठनों और समाजसेवियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन और अन्य प्रकार के प्रदर्शनों के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर अधिवक्ता नीरज मिश्रा ,मुकेश अग्निहोत्री , अंकित गुप्ता,सुनील भारती, वेदराम, प्रांशु कुमार,सौरभ ,अनूप सिंह ,देवेश सिंह,आलोक द्विवेदी ,जयराम अमित सिंह सहित बहुत से पदाधिकारी मौजूद रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)