प्रगणक की बड़ी लापरवाही आई सामने एक जगह बैठकर कर डाली जनगणना

Wednesday, June 17, 2026 - 18:31
Updated: 2 months ago
0
प्रगणक की बड़ी लापरवाही आई सामने एक जगह बैठकर कर डाली जनगणना

हरदोई (आरएनआई) ग्रामीणों का आरोप प्रगणक ना हीं घर पर आया ना हीं घरों पर नंबर दर्ज किया शासन की मंशानुसार जनगणना कराई जाने को लेकर ग्रामीणों ने की मांग, जनपद में जनगणना कार्य में प्रगणक की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाही बरतने को लेकर प्रगणक पर गंभीर आरोप लगाए है। बता दे मामला जनपद हरदोई के विकासखंड अहिरोरी पत्तीपुर गांव का है गांव का एच.एल.बी. नंबर 1532 है यहां के प्रगणक कृष्ण पाल सिंह के द्वारा जनगणना में की गई लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं शासन द्वारा साफ तौर पर निर्देश हैं की प्रगणक गांव में हर घर पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित जनगणना में सभी बिंदुओं एक-एक करके मुखिया से जानकारी लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर जनगणना सूची पारदर्शिता के साथ पूर्ण करे। साथ ही मुखिया के घर पर नंबर दर्ज करना भी अनिवार्य है। लेकिन यहां के निडर बेखौप प्रगणक द्वारा शासन के आदेश की मंशा पर साफ तौर पर पानी फेर दिया।

 *प्रगणक द्वारा नियमानुसार जनगणना न किए जाने को लेकर जताई नाराजगी* 

गांव के कन्हई,मंगूलाल, बांकेलाल, पवन, गुड्डी, शिवकुमार,राजाराम,प्यारेलाल की पत्नी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रगणक द्वारा जनगणना में की गई लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है ग्रामीणों ने आरोप है प्रगणक घर पर ना आकर गांव में एक जगह बैठकर सभी ग्रामीणों का नाम जनगणना पोर्टल पर दर्ज किया किसी के घर पर न जनगणना संबंधित नंबर डाला ना ही जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों के बारे में भी नहीं पूछा। प्रगणक कागजी खानापूर्ति कर जनगणना सर्वे कंप्लीट कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

 *ग्रामीणों ने शासन की मंशानुसार जनगणना कराई जाने की की मांग* 

गांव के ग्रामीणों का कहना है प्रगणक हर घर पर ना आकर सारे सवाल बगैर पूछे ऐसे ही जनगणना सूची पूर्ण कर ली है ग्रामीणों ने आशंका जताई है कहीं घर का विवरण गलत तो नहीं भर दिया गया है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है जनगणना नियमानुसार सही तरीके से कराई जाए।

 *जनगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी* 

 उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कुछ दिन पहले जिला अधिकारियों को साफ तौर पर निर्देश दिया है जनगणना में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उपरोक्त विषय पर नायब तहसीलदार सदर ने बताया जानकारी संज्ञान में आई है मैं अभी बात खंड शिक्षा अधिकारी से बात करता हूं।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User