रिश्वत लेने के आरोप में सवायजपुर के उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
हरदोई। थाना सवायजपुर में तैनात उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी (पीएनओ-231053354) को एक मुकदमे में पीड़िता के बयान उसके भाई (वादी) के पक्ष में दिलाने के एवज में कथित रूप से रिश्वत (उत्कोच) लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
हरदोई पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदोई के संज्ञान में मामला आने पर उपनिरीक्षक रंजीत कुमार चौधरी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)