12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
हरदोई, 07 जुलाई। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन किया जाए तथा समय रहते गड्ढों की खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, सुरक्षा और नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर अधिकतम पौधों को जीवित रखने का प्रयास किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अभियान में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में विभागवार वृक्षारोपण के लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से अनुपालन के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)