राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Sunday, January 29, 2023 - 18:30
0
राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया

श्रीनगर, 29 जनवरी 2023, (आरएनआई)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे।

लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेता वहां मौजूद थे।

दस मिनट के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता थी। लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को शनिवार रात से ही सील कर दिया गया था और वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा लाल चौक पर ध्वजारोहण के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को बंद कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User